बांका, दिसम्बर 31 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के प्राचीन झरना मंदिर प्रांगण में बिहार जिला पार्षद संघ के अध्यक्ष सह फुल्लीडुमर उत्तरी के जिला परिषद सदस्य विश्वजीत दीपांकर ने नवनिर्मित जल मीनार का लोकार्पण किया। जिला परिषद के 15वीं वित्त आयोग की राशि से इसका निर्माण किया गया है। प्रखंड के सादपुर पंचायत अंतर्गत प्रसिद्ध झरना जहां सदियों से मकर संक्रांति पर मेला लगता है। नव निर्मित जलमीनार अब यहां आने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। मौके पर जिप सदस्य दीपांकर ने कहा कि यहां पानी की व्यवस्था के लिए कई बार बोरिंग कराया गया, परंतु असफल रहा। लेकिन चौथी बार सफलता मिली। अब झरना मेला आने वाले लोगों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा मेला के बाद भी आसपास के लोगों को पानी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा झरना मेला इस इलाके क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.