झमाडा जामाडोबा प्लांट के 52 असंगठित मजदूर करेंगे आंदोलन
धनबाद, जून 17 -- झमाडा जामाडोबा प्लांट में कार्यरत मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के 52 मजदूरों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज मजदूरों ने मंगलवार को प्लांट परिसर में बैठक की। उन्होंने शुक्रवार से झरिया और पुटकी लाइन की जलापूर्ति ठप करने की चेतावनी दी है। मजदूरों की मांग है कि बकाया वेतन का तुरंत भुगतान किया जाए। साथ ही हर महीने समय पर वेतन देने की व्यवस्था बनाई जाए। मजदूरों का नेतृत्व कर रहे कर्ण रवानी ने बताया कि मांग पत्र की प्रति प्लांट के जेई आशुतोष राणा, एमडी माडा, जिला प्रशासन और जोड़ापोखर थाना को भेज दी गई है। वेतन नहीं मिलने से मजदूरों में भुखमरी की स्थिति है। बैठक में कर्ण रवानी, बरुन कुमार, रौशन कुमार, बिरजू कुमार, जलेन्द्र रवानी, बलराम महतो, निमाई रवानी, अमलेश पटेल, प्रमोद कुमार यादव, अखिलेश यादव, राहुल कुमार महतो, महाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.