धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार को अपने कार्यालय में झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एनएच 218 पर, डिगावाडीह से बैंक मोड़ के बीच लगभग 12 किलोमीटर लंबाई सड़क है, जहां एनओसी नहीं मिलने से झमाडा की पाइप शिफ्टिंग नहीं हो रही है। इसे लेकर डीसी ने संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिए जाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि योजनाओं को धरातल पर जल्द उतारा जाए, जिससे लाखों लोगों को इसका लाभ मिल सकें। बैठक में नगर आयुक्त सह प्रभारी एमडी आशीष गंगवार, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार शाह, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.