झमाडा की 24 इंच की पाइप क्षतिग्रस्त, जलापूर्ति बाधित
धनबाद, जून 18 -- झमाडा विभाग की 24 इंच की पाइपलाइन बुधवार को तेतुलमारी स्टेशन रोड व रेलवे गया पुल के समीप दो जगहों पर क्षतिग्रस्त हो जाने से जलापूर्ति बाधित हो गई। जलापूर्ति बाधित होने से सिजुआ सहित तेतुलमारी, पांडेडीह, नयामोड़, अंगारपथरा, कतरास, छाताबाद, श्यामबाजार आदि जगहों पर जलापूर्ति ठप हो गई है। सूचना पाकर झमाडा के कर्मियों ने उक्त स्थल पर पहुंचकर पाइप मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। कर्मियों ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसकी मरम्मति में कम से कम दो दिन का समय लग सकता है। तीसरे दिन इलाके में पानी की आपूर्ति सामान्य कराई जाएगी। जलापूर्ति बाधित होने से हजारों लोगों के समक्ष पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग जहां-तहां से पानी लाकर गुजर बसर कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग पानी खरीद कर उपयोग कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.