झमाझम बारिश से हाईवे सहित गली-मोहल्ले लबालब
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। तीन दिन से आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल आखिरकार शनिवार सुबह करीब एक घंटे तक जमकर बरसे। आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से शहर के बीच से गुजरे हाईवे सहित शहर के गली-मोहल्ले लबालब हो गए। अचानक हुई बारिश से शहर के जाम नाले नालियां उफना गए, नतीजा बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। सैकड़ों मकानों के सामने जलभराव हो गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक दक्षिण की ओर से आसमान में काले बादलों का डेरा दिख और महज कुछ देर में ही काले बादलों ने पूरे आसमान पर कब्जा कर लिया। करीब 10 मिनट के बाद आंधी थमने लगी और बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- आधे घंटे की झमाझम बारिश में 'टापू' बने कई मोहल्ले झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई लेकिन अचानक हुई करीब एक घंटे की बारिश ने पूरे शहर को लबालब कर दिया। शहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.