रामपुर, जुलाई 1 -- रामपुर। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे जिले वासियों को बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बरसात के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बुधवार को जिले का अधिकतम पारा 32 डिग्री वही न्यून्तम पारा 27 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, इस खुशनुमा मौसम के बीच बिजली विभाग के दावों की हवा निकल गई। बारिश शुरू होते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। यह भी पढ़ें- बारिश में बत्ती गुल, जगह-जगह जलभराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...