बुलंदशहर, मई 5 -- जनपद में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को सोमवार की रात मौसम ने बड़ी राहत दी। आधी रात के बाद अचानक बदले मौसम के मिजाज और तड़के तक हुई झमाझम बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। सुबह बादलों की आवाजाही रही। हालांकि, दोपहर होते-होते चटक धूप ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया, जिससे उमस में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार की रात करीब एक बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज चमक-गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह दौर मंगलवार तड़के तक रुक-रुककर जारी रहा। यह भी पढ़ें- धूप-छांव के बीच सुहाना हुआ मौसम जनपद के ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में बारिश होने से सड़कों पर जमा धूल साफ हो गई और प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट देखी गई। सुबह सैर पर निकले लोगों ने सुहावने मौस...