बुलंदशहर, मार्च 20 -- जिले में मौसम के बदले मिजाज ने मार्च के महीने में ठंड की याद दिला दी है। बुधवार देर रात से गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला गुरुवार दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रहा। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को सुबह के समय ठिठुरन महसूस हुई। वहीं बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां जलभराव और कीचड़ से आवागमन प्रभावित हो गया है। तेज हवाओं और बारिश से खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बनी हुई हैं। गुरुवार तड़के से हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के मुख्य सड़कों से लेकर गली-मौहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के चलते सुबह स्कूल जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.