बुलंदशहर, मई 4 -- जिले में सोमवार तड़के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। जहां एक ओर तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में जलभराव और बागों में आम की फसल को हुए नुकसान ने चिंता बढ़ा दी है। दिन बढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। धूप खिलने के साथ तपिश बढ़ गई। मौसम बदलते ही गर्मी का अहसास हुआ। शाम तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। -आम की फसल पर पड़ी मौसम की मार यह भी पढ़ें- अचानक बदला मौसम, कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश किसानों के लिए मायूसी खुशनुमा मौसम किसानों के लिए मायूसी भी लेकर आया। तड़के चली तेज हवाओं के कारण आम के बागों में छोटे फल टूटकर गिर गए, जिससे बागवानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा सड...