फतेहपुर, जून 29 -- फतेहपुर। कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को शाम पहर मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। बीते कई दिनों से लोग गर्मी से व्याकुल हो रहे थे। बारिश से शहर के कई स्थानों में जलभराव हो गया। वहीं मौसम खुशनुमा होने और रिमझिम बारिश का मजा लेने के लिए मोहल्लों में बच्चे भीगते नजर आए। जानकारों की मुताबिक ये बारिश प्री-मानसून की आहट है। सोमवार को सुबह जिले में आसमान पर बादल छाए रहे। ग्रामीणांचलों के असोथर, हथगाम, खागा, सुल्तानपुर आदि क्षेत्रों में बारिश भी हुई। लेकिन नौ बजे के बाद निकली तीखी धूप से लोग परेशान हो उठे। भीषण गर्मी और उमस से लोग पसीने से पूरे दिन तरबतर नजर आए। अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा होने से लोग उमस से परेशान र...