झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान गिरा, किसानों के चेहरे खिले
गिरडीह, जून 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रविवार को हुई झमाझम बारिश ने गिरिडीह का मौसम सुहाना कर दिया। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह 9 बजे से करीब एक घंटे तक बारिश हुई, जिससे पूरे शहर का तापमान लुढ़क गया। बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप भी निकली। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार चल रहा था। ऐसे में 4 डिग्री की गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश ने छीन ली गर्मी की तपिश, जलजमाव से बढ़ी परेशानी बारिश रुकते ही शहर का नजारा बदल गया। गर्मी से राहत मिलते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग दिन में भी घरों से निकलकर खरीदारी करने पहुंचे। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.