झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, चिलचिलाती धूप से मिली राहत
चतरा, जून 29 -- चतरा प्रतिनिधि जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। जिससे स्थानीय लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पिछले कई दिनों से जारी चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान चतरा वासियों को रविवार सुबह बड़ी राहत मिली। सुबह लगभग 9:30 बजे आसमान में काले बादल छा गए और 11 बजे तक झमाझम बारिश हुई। इस डेढ़ घंटे की वर्षा से पूरा मौसम खुशनुमा और ठंडा हो गया है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चिलचिलाती धूप गायब होने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- Gaya News छाए रहे बादल, हल्की बारिश के आसार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.