झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, बाजार में चहल-पहल
मुजफ्फर नगर, जून 13 -- मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी और उमस से बेहाल जनमानस को गुरुवार रात हुई बारिश ने राहत दी। गुरुवार देर रात 10:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला शुक्रवार सुबह छह बजे तक रुक-रुककर जारी रहा। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशगवार हो गया। ऐसे में शुक्रवार को पूरे दिन शिव चौक सहित अन्य बाजार में चहल-पहल देखने को मिली।शुक्रवार सुबह जब लोगों की आंखें खुलीं, तो मौसम का बदला रूप देखकर चेहरे खिल उठे। सुबह हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिला। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, दोपहर बाद चटक धूप से बढ़ी उमस हालांकि, सुबह आठ बजे के बाद आसमान साफ होने से हल्की धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही तेज हवाएं तो चलती रहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.