बुलंदशहर, जून 12 -- जनपद में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार देर रात शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक भी रुक-रुककर जारी रहा। सुबह के समय हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी। सुबह तक जो मौसम बेहद सुहाना बना हुआ था, वह दोपहर होते-होते बदल गया। दिन बढ़ने के साथ आसमान साफ हुआ और दोपहर में निकली चटक धूप ने हवा में नमी के कारण उमस भरी गर्मी का अहसास बढ़ा दिया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हुई झमाझम बारिश के चलते शहर से लेकर देहात तक के निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया। प्रमुख चौराहों और गली-मौहल्लों की सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन...