झमाझम बारिश से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना
चंदौली, जून 25 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। दिन चढ़ने के साथ तापमान और उमस बढ़ती गई। जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर तक सड़कों पर निकलने वाले लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।
मौसम में बदलाव बाजारों में भी अपेक्षाकृत कम चहल-पहल देखने को मिली। किसान, मजदूर तथा दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकलने वाले लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। अपराह्न के समय अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने गर्मी व उमस से राहत महसूस की। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई।
बच्चों का आनंद बारिश शुरू होते ही बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.