मधुबनी, जून 29 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जिले में रविवार रात गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन बारिश से मोहल्लों में जलजमाव हो गया। शहर के अधिकांश मोहल्लों में जलजमाव से परेशानी बढ़ गयी। शहर के चकदह, बी एन झा कालोनी, आदर्श नगर, स्टेशन मोहल्ला,विद्यापति नगर, रांटी ,बाटा चौक, महिला कलेज रोड, शंकर चौक, गदियानी मोहल्ला सहित एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की स्थित खराब खराब हो गई। घर से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने जिले में गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की थी। स्थानीय बीएन झा, बिकाऊ चौधरी, आनंद मोहन, नीरज कुमार ने बताया शहर की स्थिति बहुत खराब है। हल्की बारिश होने पर कीचड़ और जलजमाव हो जाता है। इसके निदान को लेकर डीएम को पहल करनी चाहिए। आखिर नगर निगम क्षेत्र के मकान मालिक होल्डिंग टैक्स किस सुवि...