झमाझम बारिश से मिली राहत, अब उमस करेगी बेहाल
कटिहार, जून 11 -- कटिहार, वरीय संवाददाता गुरुवार की अहले सुबह शुरू हुई झमाझम बारिश ने जिले को भीषण गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन शहर से लेकर गांव तक जलजमाव की समस्या भी खड़ी कर दी। सुबह से करीब 11 बजे तक हुई लगातार बारिश के कारण जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों की कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं। निचले इलाकों में जलभराव होने से पैदल राहगीरों और बाइक चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस बारिश ने खेतों में नमी बढ़ाकर धान रोपनी की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे जरूर खिला दिए हैं। शहर के कई मोहल्लों और बाजार क्षेत्रों में सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित रहा। कार्यालय, स्कूल और बाजार जाने वाले लोगों को जलजमाव के बीच रास्ता तय करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कच्ची सड़कों पर फिसलन बढ़ने से लोगों को कठिनाई हुई। कई जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.