झमाझम बारिश से भींगा बांका, मौसम हुआ सुहाना
बांका, जून 19 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। गुरुवार को जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने पूरी तरह शांत कर दिया। रिमझिम से शुरू हुई बारिश कुछ समय के लिए तेज हो गई, जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक का मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला।
जलवायु का असर कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान थे, लेकिन बारिश के बाद सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने भी बारिश का आनंद लिया। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे, क्योंकि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। इधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.