रामपुर, सितम्बर 27 -- सैदनगर। झमाझम बारिश से कोसी नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। पिछले सप्ताह शांत चल रही कोसी फिर से उफना गई है। पानी बढ़ने के साथ ही फिर से खेतों का कटान शुरू हो गया है। कटान शुरू होते ही किसानों में मायूसी छा गई है। पिछले तीन दिन से पूरे क्षेत्र में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। मैदानी क्षेत्र के अलावा बारिश पहाड़ों पर भी हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। रविवार सुबह से ही खेमपुर के जंगल में कोसी नदी फिर से उफना गई है। कोसी नदी का उफान देख किसान फिर से मायूस होने लगे हैं। उधर जलस्तर बढ़ने के साथ ही कोसी ने फिर से कटान शुरू कर दिया है। बीते एक सप्ताह से कोसी नदी शांत चल रही थी। जिसके चलते किसानों ने भी कुछ राहत की सांस ली थी। लेकिन अब हो रही लगातार बारिश से फिर से किसानों के...