देहरादून, अप्रैल 8 -- ऋषिकेश। बीती रात से हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह के समय तेज बारिश से स्कूल,ऑफिस जाने वालों को परेशानी हुई। शहर में सीवर के लिये खोदी जा रही सड़क में जलभराव होने से दिक्कत आई। विभिन्न स्थानों पर नालियां चौक होने से भी बरसाती पानी सड़क पर बहा। बारिश के चलते खेतों में काटी जा रही गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं की कटाई,मंडाई का काम चल रहा है। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...