झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव, आवागमन बाधित
प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज। सावन में मौसम पूरी तरह से सक्रिय है। मंगलवार से शुरू हुआ घनघोर बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। जोरदार बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। सरकारी व निजी कार्यालयों में लोगों को पंहुचने में परेशानी हुई। लगातार बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से आवागमन भी बाधित हो रहा है। पिछले 36 घंटे में लगभग 102 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त तक हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। बारिश के कारण सबसे ज्यादा जलभराव की स्थिति जार्जटाउन, बाई का बाग, रामबाग, राजरूपपुर, करेलाबाग, भारती भवन, रामभवन चौराहा, बांगड धर्मशाला, सीएमपी कॉलेज के सामने, नया बस स्टॉप के पास, मेडिकल चौराहा, पत्रिका चौराहा, निरंजन डॉट पुल और लोक सेवा आयोग के पास है। यह भी पढ़ें- U...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.