सोनभद्र, जून 29 -- सोनभद्र, हिन्दुस्तान संवाद। सोनांचल में रविवार की रात और सोमवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों ने तपिश से भी राहत महसूस की। सोनांचल में रविवार की रात अचानक तेज हवा और चमक गरज के साथ बारिश शुरु हो गई। लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे रात में लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 10 डिग्री लुढ़का पारा वहीं सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। आसमान में बाद छाए रहने के कारण दिन में फिर उमस बढ़ने लगी। इससे उमस भरी गर्मी के ...