औरंगाबाद, जून 29 -- जिले के कुटुंबा समेत विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा। बीच-बीच में धूप निकलने से उमस का एहसास भी हुआ, लेकिन बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News मानसून ने पकड़ी रफ्तार तो जमकर हुई बारिश, अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की आयी कमीकृषि कार्यों पर प्रभाव हालांकि धान की रोपनी समेत कृषि कार्यों के लिए यह बारिश अभी पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे बिहार के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय हो रहा है और अगले कुछ दिनों में इसकी गतिविधियां तेज होन...