झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
गाजीपुर, जून 7 -- जखनिया। शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित था। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था और लोग घरों में रहने को मजबूर थे। बारिश शुरू होते ही बच्चे और युवा घरों से बाहर निकल आए और मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहत वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। उनका कहना है कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और धान की नर्सरी समेत खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। शाम होते-होते बाजारों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.