शाहजहांपुर, जून 30 -- शाहजहांपुर। जिले में मंगलवार तड़के से मौसम ने करवट ली। शहर समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि अधिकतम तापमान में सोमवार की तुलना में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस की ही गिरावट दर्ज की गई। शहर में सुबह से लगातार बारिश हुई, जिससे कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के बाद शहर में जगह-जगह पानी भरने से नगर निगम के नाला सफाई अभियान की भी पोल खुल गई। जिन क्षेत्रों में हर वर्ष जलभराव होता है, वहां इस बार भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- देवरिया में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले, लोगों को गर्मी से मिली राहत लोगों का कहना है कि नालों की सफाई पर खर्च होने के बावजूद जलनिकासी व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। वहीं ...