दुमका, जुलाई 8 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में मानसून की मेहरबानी के बाद प्रखंड के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने खेतों में पर्याप्त नमी ला दी है, जिससे धान की खेती की तैयारी तेज हो गई है। प्रखंड के नोखेता, बरमसिया, महुबना, अमड़ापहाड़ी, सिलठा समेत विभिन्न गांवों में किसान खेतों की जुताई और बिचड़ा (धान की नर्सरी) तैयार करने में जुट गए हैं। खेतों में सुबह से शाम तक ट्रैक्टर और हल-बैल चलते नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश ने खेती की उम्मीदों को नई ताकत दी है। कई किसानों ने बिचड़ा डाल दिया है, जबकि कई खेतों में इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। मौसम अनुकूल रहा तो एक सप्ताह के भीतर बिचड़ा रोपनी के लिए तैयार हो जाएगा और धान की रोपाई शुरू हो जाएगी。 यह भी पढ़ें- Katihar New...