घाटशिला, सितम्बर 25 -- घाटशिला, हिटी। घाटशिला अनुमंडल में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार की शाम से शुरू हुई बारिश का क्रम गुरुवार को भी नहीं रुका और दिनभर बारिश होती रही। लगातार हो रही बारिश के कारण घाटशिला में अब नदी लाने भी उफान मारने की स्थिति में पहुंच गयी है। गुरुवार को दिनभर बारिश से बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, चाकुलिया, मुसाबनी, गालूडीह और घाटशिला में जन जीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। अनुमंडल में वैसे तो सब स्थानों पर भारी बारिश हो रही है, लेकिन सबसे खराब स्थिति बहरागोड़ा की हो गयी है। यहां पर धान के खेत सैकड़ों हेक्टेयर में जलमग्न हो गये हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्वर्णरेखा नदी की बात करें तो पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से यह नदी भी उफान पर है, साथ ही ओडिशा डैम...