बागपत, जून 23 -- खेकड़ा। मंगलवार दोपहर बाद कस्बे और आसपास के क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। तेज आंधी के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं कई दिनों से उमस और तेज धूप से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। हालांकि बारिश के चलते कस्बे की कई सड़कों पर कीचड़ फैल गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे रोड पर बारिश का पानी काफी देर तक बहता रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वहीं क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए बेहद लाभकारी बताते हुए इसे संजीवनी करार दिया। आंधी के साथ बारिश के कारण डूंडाहैडा से खेकड़ा की मुख्य लाइन में फाल्ट बन गया। इससे कस्बे की बिजली गुल हो गई...