झमाझम बारिश से खिले अन्नदाताओं के चेहरे, खेतों में बढ़ी हलचल
गोड्डा, जून 7 -- महगामा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में कई दिनों से जारी उमस भरी भीषण गर्मी के बाद हुई झमाझम बारिश ने स्थानीय किसानों को बड़ी राहत दी है। जून के प्रथम सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने और अच्छी वर्षा होने से अन्नदाताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। खेतों में पर्याप्त नमी आते ही किसानों ने खरीफ सीजन के तहत धान की खेती की तैयारियां तेज कर दी हैं। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी में राहतकिसानों की तैयारी किसानों का कहना है कि जून की शुरुआत में हुई यह वर्षा धान की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। मिट्टी में सही नमी बनने के कारण खेतों में धान के बीज की बुआई और बिचड़ा (नर्सरी) तैयार करने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के किसान उन्नत किस्म के बीज, खाद और आवश्यक कृषि उपकरणों की व्यवस्था में पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.