सराईकेला, अप्रैल 17 -- सरायकेला। सरायकेला शहर में सुबह से पड़ रही भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। लेकिन, शाम होते-होते मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने फिजा बदल दी। इस बारिश से न केवल तापमान में गिरावट आई, बल्कि दिन भर की तपिश से परेशान लोगों ने भी राहत की सांस ली। सड़कों पर लोग बारिश का आनंद लेते दिखे और मौसम खुशनुमा हो गया। ठंडी हवाओं के चलने से माहौल खुशनुमा हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी निजात मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...