सोनभद्र, जून 29 -- विण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र में सोमवार की शाम हुई झमाझम बारिश से कोन-विण्ढमगंज मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास में पानी भर जाने से घंटों यातायात ठप हो गया। इससे अंडरपास के दोनों तरफ दर्जनों वाहन फंसे रहे। घंटे भर बाद पानी निकालने पर यातायात बहाल हो सका। विण्ढमगंज क्षेत्र में सोमवार की शाम हुई झमाझम बारिश से कोन-विण्ढमगंज मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास गेट संख्या 49 में पानी भर गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दोपहिया वाहन लगभग पूरी तरह पानी में डूबने की स्थिति में पहुंच गए। जबकि चार पहिया वाहन भी जान जोखिम में डालकर पानी से गुजरते नजर आए। यह भी पढ़ें- Begusarai News बारिश में डूबा शहर, सड़कें बनीं झील कई वाहनों के अंदर तक पानी घुस गया। अंडरपास के दोनों ओर दर्जनों वाहन घंटों फंसे रहे और पानी कम होने का इंतजार...