झमाझम बारिश से किसान निहाल, धान की फसल में आई जान
लखीसराय, अगस्त 30 -- चानन, निज संवाददाता। लंबे समय से कम बारिश से जुझ रही धान की फसलों को रविवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से संजीवनी मिल गई। बारिश से पहले लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। अचानक मौसम ने पलटी मारी और बारिश की बड़ी-बड़ी बूंदें तेजी से धरती पर गिरने लगी। मानसून की झमाझम बारिश से काफी खुश है। किसान विपीन यादव, मोहित कुमार, सुजल कुमार, प्रिंस कुमार आदि ने कहा कि इस तरह बारिश होती रही तो इस बार किसान धान की खेती को मजबूती से करेंगे। ये बारिश अमृत बनकर गिरे, पानी से खेत लबालब भर गए हैं। पानी के अभाव में जिन किसानों के धान सूख रहे थे, वे किसान खुश नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी किसानों ने कहा कि इस तरह के बारिश का लंबे समय से इंतजार था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.