झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिला नया जीवन
शामली, जुलाई 8 -- शामली। मंगलवार को जिले में हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए राहत और खुशी लेकर आई। पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस के बीच बारिश न होने से खरीफ फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे थे, लेकिन मंगलवार की बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक दूर कर दी। बारिश से धान की रोपाई कर चुके किसानों को विशेष लाभ मिला है। वहीं गन्ना, मक्का, बाजरा, ज्वार तथा अन्य खरीफ फसलों को भी पर्याप्त नमी मिलने से उनकी बढ़वार में तेजी आने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बारिश से उमस भरी गर्मी संग किसानों को राहत खेतों में पानी पहुंचने से सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी किसानों का बचेगा। किसानों देवेन्द्र कुमार, अमित चौधरी, प्रवीन निर्वाल का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.