झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले,धान रोपनी में आई तेजी
गुमला, जुलाई 19 -- भरनो। शनिवार शाम हुई झमाझम बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। अच्छी बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे धान रोपनी का कार्य तेज हो गया है।जून और जुलाई के पहले पखवाड़े में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान चिंतित थे। कई खेत सूखने की कगार पर पहुंच गए थे और रोपनी का काम प्रभावित हो गया था। शनिवार की बारिश के बाद मौसम भी सुहावना हो गया और किसानों के चेहरे खिल उठे।प्रखंड में अब तक लगभग 40 प्रतिशत धान रोपनी हुई है। किसानों का कहना है कि खेतों में बिचड़ा पूरी तरह तैयार था,लेकिन पानी की कमी के कारण रोपनी रुकी हुई थी। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: बारिश से किसानों को मिली राहत, धान की रोपनी की जगी उम्मीद यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो इस वर्ष धान का बेहतर उत्पादन होने की उम्मीद है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.