झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान रोपाई को मिली संजीवनी
मुंगेर, जुलाई 20 -- मुंगेर निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार की शाम से सोमवार की दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। खेतों में पानी देखकर किसान धान रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से खरीफ फसलों की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में सबसे अधिक बारिश धरहरा में 145.8 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद हवेली खड़गपुर में 115.2 मिमी, जमालपुर में 92.0 मिमी और सदर मुंगेर में 86.8 मिमी वर्षा हुई। अन्य प्रखंडों में बरियारपुर 64.8 मिमी, टेटिया बंबर 42.6 मिमी, तारापुर 35.0 मिमी, संग्रामपुर 27.4 मिमी और असरगंज में 24.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ---- यह भी पढ़ें- Munger News: बारिश से धान के बिचड़ा में आईं जानधान बिचड़ा और रोपाई में आएगी तेजी:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.