पाकुड़, मई 9 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार देर रात से शनिवार अहले सुबह तक तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से मई के महीने में मौसम ठंड के महीने जैसा हो गया है। झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 09 मई तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना जताई गई थी। तेज हवा चलने से आम के पेड़ पर लगे फलों के गिरने की आशंका से किसान चिंतित है। शनिवार को सुबह से आसमान साफ रहा तथा आसमान में सूर्य देव के दर्शन हुए। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...