हापुड़, मई 1 -- धौलाना। गुरुवार को आसमान में काले बादल छाने के बाद रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जिससे लाेगों को काफी राहत मिली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे धौलाना क्षेत्र के निवासियों के लिए आज का दिन राहत भरा रहा। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने जहां एक और तापमान में गिरावट दर्ज की, वहीं तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत दिलाई हैं। गुरुवार की दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। देखते ही देखते धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं और पूरे क्षेत्र में अंधेरा सा छा गया। यह भी पढ़ें- दोपहर तीन बजे छाया अंधेरा,झामाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत,सड़कों में जलजमाव से परेशानी इसके कुछ ही देर बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर जलभराव की स्थि...