शामली, अप्रैल 8 -- शामली। जनपद में बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। पिछले दो दिनों से जारी बूंदाबांदी के बाद दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे और सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर शाम चार बजे से झमाझम बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया। इससे गेहूं फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा खेतों में पानी रुकने से गोभी एवं लहसुन की फसल को भी नुकसान होगा। बुधवार को तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दो दिनों में तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। ठंडी हवाओं और बारिश के कारण लोगों ने दोब...