रामपुर, अप्रैल 29 -- जनपद में बुधवार को सुबह बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बुधवार तड़के हुई बारिश ने राहत दी। सुबह करीब पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह से जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। तापमान 40 डिग्री सेल्सियम के पार पहुंच गया था। बारिश होने से लोगों को खासी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत यह भी पढ़ें- मौसम का बदला मिजाज, बूंदाबांदी से मिली राहत यह भी पढ़ें- तापमान गिरने के बाद भी सूरज की तपन बरकरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.