गिरडीह, जून 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में गुरुवार शाम मौसम अचानक से बदला। इसके बाद बादल गर्जना के साथ झमाझम बारिश होने लगी। बारिश से गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली, लेकिन इसके साथ जलजमाव, यातायात जाम, बिजली गुल जैसी समस्याएं पैदा हो गई। बारिश के बाद शहर के कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप से लोग थे परेशान : संध्या से पहले गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान थे। यह भी पढ़ें- 7.2 मिलीमीटर बारिश के बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज सड़कों पर निकलनेवाले राहगीर पसीने से तरबतर हो रहे थे। ऐसे में बारिश होते ही लोगों के चेहरों पर मुस्...