झमाझम बारिश ने दी तपती गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना
गिरडीह, मई 29 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को शुक्रवार की सुबह उस समय बड़ी राहत महसूस हुई, जब अचानक मौसम ने करवट ली। यह भी पढ़ें- महागामा में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावनामौसम में बदलाव सुबह करीब नौ बजे आसमान में काले घने बादलों ने ऐसा डेरा डाला कि दिन में ही संध्या जैसा दृश्य दिखाई देने लगा। देखते ही देखते उमड़-घुमड़ कर आए बादलों ने पूरे वातावरण को ढंक लिया और फिर नन्हीं-नन्हीं फुहारों के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही देर में फुहारें तेज बौछारों में बदल गईं और लगभग एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने तपती धरती को शीतलता से भर दिया। बारिश की बूंदों के साथ बह रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी की झुलसा देने वाली तपिश से बड़ी राहत दी। बच्चे जहां बारिश का आनंद लेते नजर आए, वहीं घरों की छतों और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.