रामगढ़, मार्च 19 -- केदला, निज प्रतिनिधि। बीते कुछ दिनों से केदला कोयलांचल का पारा दिन प्रतिदिन चढ़ता जा रहा था। सुबह दसे बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सूर्य की रौशनी लोगों को चुभनी शुरु हो गई थी। गर्मी के कारण दिहाड़ी मजदूरों को काम करने में सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही थी। ऐसे में गुरुवार की शाम आंधी के साथ झमाझम हुई बारिश ने केदला कोयलांचल के लोगों को गर्मी से राहत दी है। क्षेत्र में जहां बारिश से पूर्व अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं बारिश के बाद रविवार की शाम तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.