झमाझम बारिश ने उमसभरी गर्मी से दिलाई राहत
अमरोहा, जून 12 -- अमरोहा। गुरुवार रात मौसम में आए बदलाव के बाद शुरू हुई बारिश रातभर जारी रही। शुक्रवार सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। उमसभरी गर्मी से आमजन को राहत मिली। बारिश से गन्ना सहित सभी फसलों को लाभ हुआ है। वहीं बारिश के चलते शहर में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- भोर में आंधी-बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहतभविष्य का अनुमान बारिश के बाद भी मौसम खुल नहीं है। आसमान में बादल छाए हैं। भारी बारिश के आसार बने हैं। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से जिले में उमसभरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिले में सिंचाई का संकट भी गहराया हुआ था। गुरुवार सुबह से मौसम ने करवट बदली है। रात 10 बजे के बाद से अमरोहा में रुक-रुक कर रातभर तक बारिश होती रही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.