फतेहपुर, जून 18 -- फतेहपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की सुबह मौसम ने करवट बदली और कहीं हल्की बारिश तो कहीं झमाझम बारिश हुई। जिससे सुबह का मौसम खुशनुमा हो गया। लेकिन करीब 10 बजे के बाद निकली कड़ी धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोगों में मानसून आने का बेसब्री से इंतजार है।करीब एक सप्ताह से कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल किए हुए है। सुबह घने बादल छाने से लोगों में आस जगी कि शायद प्री-मानसून आ गया है लेकिन धूप निकलने के बाद आस धूमिल हो गई। तल्ख धूप और उमस भरी गर्मी में बेचैनी नजर आई। जिले के हथगाम एवं सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। सुल्तानपुर घोष के अफोई, कोड़ारवर, कसरेहटा, तौरा, सुल्तानपुर घोष तथा गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लंबे समय...