चक्रधरपुर, अगस्त 10 -- चक्रधरपुर। झारखंड के दूसरे बाबा धाम महादेवशाल मंदिर में झमाझम बारिश के बीच सावन माह के दूसरे सोमवारी लाखों की तदाद में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महादेवशाल में सावन माह के दूसरे सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए रविवार से ही कांवरियों की टोली और श्रद्धालु पहुंचने लगे थे, सोमवार की तड़के सुबह पुजारी सुधीर झा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने शुरु किया, जो सिलसिला जारी है। वहीं झमाझम बारिश के बीच श्रद्धालुओं की कतार और जोश में कोई कमी नहीं दिखी। यह भी पढ़ें- महादेवशाल मंदिर में भोलेनाथ को जलाभिषेक करने को उमड़े लोग बोलबम के नारों के साथ श्रद्धालु कतार में खड़े नजर आये। वहीं महादेवशाल मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्ध...