झमाझम बारिश के बीच कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा में जुटे तीन राज्य के श्रद्धालु
घाटशिला, जुलाई 5 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जयनगर गांव के पास स्थित कान्हाईश्वर पहाड़ की पूजा शनिवार को परंपरा के मुताबिक झमाझम बारिश के बीच धूमधाम से हुई। इस दौरान बारिश पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी। पूजा करने के लिए झारखंड, बंगाल और ओडिशा के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर कान्हाईश्वर बाबा से बारिश और खुशहाली की कामना की। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी भी पहाड़ पर पहुंचे और पूजा अर्चना की। विदित हो कि कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा झारखंड की प्रमुख पहाड़ पूजा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: कुणाल षाड़ंगी पहुंचे कान्हाईश्वर पहाड़, पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की 12 मौजा के ग्रामीणों द्वारा आषाढ़ महीना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.