झमाझम बारिश के बीच कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा बागपत
बागपत, अगस्त 6 -- बागपत। सावन माह की कांवड़ यात्रा अब पूरे शबाब पर पहुंच गई है। झमाझम बारिश के बीच गुरुवार को बागपत जनपद में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हरिद्वार, गंगोत्री से गंगाजल लेकर हजारों की संख्या में कांवड़िये शिवालयों की ओर बढ़ते नजर आए। हरियाणा और राजस्थान से आने वाले पैदल कांवड़ियों के जत्थों के साथ इस बार आकर्षक झांकीनुमा बड़ी कांवड़ों की भी आमद शुरू हो गई है, जिन्हें देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुट रही है। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और मौसम भी यात्रा के अनुकूल बना रहा। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बड़ौत शहर में कांवड़ियों का रूट पूरी तरह अलग कर दिया गया है। कांवड़ मार्ग से सभी प्रकार के वाहनों को हटाया गया है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.