झमाझम बारिश के बाद शहर से लेकर गांव तक रोड जलमग्न
दरभंगा, मई 5 -- लहेरियासराय/घनश्यामपुर, हिटी। सोमवार की शाम तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे दिनभर धूप की तपिश कम रही और लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया। हालांकि बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। बारिश के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलजमाव हो गया। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम के इस बदलाव ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी है वहीं दूसरी ओर जलजमाव जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं। शहर के बांगाली टोला, बलभद्रपुर, जीएन गंज, नवटोलिया, उर्दू रोड, दरभंगा टावर, लक्ष्मीसागर, कादिराबाद सहित कई अन्य इलाकों में जलजमाव की समस्या हो गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.