बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मंगलवार रात को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को राहत मिली थी। वहीं बुधवार को निकली तेज धूप ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहा और जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज के तेवर तल्ख होते गए। तेज धूप और हवा में नमी के कारण दोपहर के समय उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार को सुबह से मौसम का मिजाज साफ रहा। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। बारिश के तुरंत बाद निकली धूप की वजह से वातावरण में उमस बढ़ गई है, जिससे तापमान से कहीं ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है। सड़कों पर चलने वाले लोग दोपहर में छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। शाम ढलने ...