झमाझम बारिश के बाद तेजी से शुरू हुई धान की रोपनी
बलिया, जुलाई 12 -- बलिया, संवाददाता। मानसून की सक्रियता और शनिवार की रात झमाझम बारिश के बाद जिले भर के किसान फावड़ा आदि लेकर खेतों में उतर गए हैं। धान की रोपाई के लिए किसान तेजी से खेतों का पलेवा करवाने में जी जान से जुट गए हैं। बारिश के बाद एक साथ सभी किसानों की रोपनी शुरू होने से मजदूरों की समस्या बढ़ गई है। साथ ही रोपाई, जुताई का रेट भी बढ़ गया है, जिसको लेकर किसान परेशान हैं। इन सबके बीच मौसम का मिजाज देख किसानों के चेहरों पर मुस्कान नजर आ रही है। बरसात से किसान तो खुश हैं, लेकिन शहर से गांव तक नालों की सफाई तथा सड़कों की मरम्मत नहीं होने से लोगों को कीचड़-फिसलन से आवागमन में परेशानी होती दिख रही है। यह भी पढ़ें- Basti News: झमाझम हो रही बारिश, बावजूद उमस बरकरार शनिवार की रात तेज हवा के साथ बारिश के दौरान शहर के आर्य समाज रोड में पेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.